कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार, एडीएम श्री मिलिंद नागदेवे, सहायक कलेक्टर काजोल सिंह, डिप्टी कलेक्टर श्री जी.एस. पटेल एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ नगरीय निकाय सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे.
कलेक्टर ने जनपद सीईओ और निकायों के सीएमओ को निर्देश दिए कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के सभी हितग्राहियों का अभियान चलाकर आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं. उन्होंने कहा लक्ष्य के अनुसार कार्य करें. कलेक्टर ने सीएमएचओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाए और मॉनिटरिंग करें. साथ ही प्रत्येक वार्ड के लिए आरआई और एआरआई की आईडी बनाई जाए.
साथ ही कलेक्टर ने पीएम किसान योजना के तहत लंबित किसानों की ईकेवायसी कराने के निर्देश देते हुए नौगांव, छतरपुर और लवकुशनगर जनपद सीईओ से कम प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए और कृषकों की फॉर्मर आईडी जनरेट कराए जाने के निर्देश दिए.
उन्होंने शासकीय और निजी कूपों के मुंडेर बनाने के कार्य की समीक्षा करते हुए गति बढ़ाने के निर्देश दिए. कलेक्टर ने तहसीलवार बिजली की कटौती वाले ग्रामों की समीक्षा की और एसई एमपीईबी को बिजली की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए.
कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रसूति सहायता राशि के शत प्रतिशत हितग्राहियों के बैंक खातों में भुगतान के प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें और शिकायतों को संतुष्टि से बंद कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा एक भी शिकायत ओटीपी के माध्यम से बंद नहीं कराएं.