मां दुर्गे के पवित्र दिन नवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है. इन 9 दिनों में मां के 9 स्वरूपों की विधि विधान से पूजा की जाती है. इसके बाद अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है.

Ashtami Durga Puja 2024 Date 

अष्टमी का व्रत पूजन करने वालों के लिए 11 अक्टूबर शुभ रहेगा. वहीं, नवमी व्रत करने वालों को 12 अक्टूबर कुछ ही समय मिलेगा. 

इस दिन रखा जाएगा अष्टमी का व्रत 

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, इस साल अष्टमी तिथि 10 अक्टूबर दोपहर 12:23 बजे शुरू हो रही है और अगले दिन 11 अक्टूबर सुबह 06:52 बजे समापन होगा.  

व्रत-पूजन का क्या है शुभ मुहूर्त 

नवरात्रि की अष्टमी या नवमी तिथि में 9 कन्या का पूजन अवश्य करना चाहिए. इस बार अष्टमी पर कन्या पूजन का शुभ समय 09 बजे से लेकर 10 बजे के बीच है. 

कन्या पूजन का उत्तम समय 

सभी कुंवारी कन्या को पूजन के बाद पान खिलाएं. उसके बाद फल और दक्षिणा जरूर दें. साथ में शृंगार का सम्मान लाल चुनरी अर्पण करके ही विदा करें. 

ऐसे दें कुंवारी कन्याओं को विदाई