हार्दिक पांड्या, नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद पहली बार बेटे अपने बेटे अगस्त्य से मिले. इस दौरान हार्दिक इमोशनल होते हुए दिखाई दिए. उन्होंने बेटे को पहले गले लगाया और फिर गोद में उठा लिया.
अगस्त्य भी पिता को इतने दिनों बाद देखकर कर एक्साइटेड नजर आया. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. हार्दिक की गोद में उनके भाई क्रुणाल का बेटा भी दिखाई दिया. वीडियो में नताशा स्टेनकोविक भी दिखाई दीं.
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या की इस मुलाकात को लेकर फैंस भी एक्साइडेट हैं. हार्दिक जिस अंदाज में बेटे अग्स्त्य से मिल रहे हैं, लोग उन्हें सराहा रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक बेटे को गोद में उठाते हुए खुशी-खुशी चिल्लाते हैं.
वीडियो पर फैंस कमेंट कर रहे हैं. कुछ हार्दिक पांड्या को सराहा रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रोल करने में लगे हैं. एक यूजर ने उनके लुक पर कमेंट किया,”क्या वह शर्ट पहनकर नहीं आ सकते थे.” दूसरे यूजर ने लिखा,”दोनों पुलिस की मौजूदगी में मिल रहे हैं.
बता दें, हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने 2020 में शादी की थी. लंबे कयासों के बाद दोनों ने इस साल जुलाई में एक-दूसरे को तलाक देने का ऑफिशियल बयान जारी किया. इसके बाद नताशा ने अपने इंस्टा प्रोफाइल से पांड्या सरनेम भी हटा दिया था.
फिर दोनों बच्चों को गोद में उठाते हैं. कार की तरफ जाते हैं, नताशा की गोद में अगस्त्य दिखाई देता है.