साल 2007 में जब पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर आई थी तब 5 वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया था जिसमें गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी के बीच जमकर गाली गलौच गई थी.
2010 एशिया कप के दौरान पाकिस्तानी विकेटकीपर कामरान अकमल बैटिंग कर रहे गौतम गंभीर के खिलाफ बेवजह अपील कर उन्हें परेशान कर रहे थे. तब गंभीर और अकमल के बीच खूब बहस हुई. आखिरकार धोनी को बीच बचाव करना पड़ा.
IPL 2013 में RCB बनाम KKR मैच के दौरान गौतम गंभीर और विराट कोहली लाखों दर्शकों के सामने एकदूसरे से भिड़ गए थे. विराट कोहली उस मैच में आउट होने के बाद गाली देते हुए जा रहे थे, तो गौतम गंभीर ने उनके गाली देने पर सवाल उठाए.
गौतम गंभीर का साल 2015 में एक रणजी ट्रॉफी मैच के दौरान दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में बंगाल के तत्कालीन कप्तान मनोज तिवारी के साथ झगड़ा हो गया था. गौतम गंभीर स्लिप में खड़े थे और बैट्समैन मनोज तिवारी को गाली देने लगे.
2008 में ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा बड़े विवादों से दूर रहा. पर दिल्ली टेस्ट के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने एक बार फिर दोनों टीम के खिलाड़ियों के रिश्तों में खटास पैदा करने का काम किया. टेस्ट मैच के दौरान गौतम गंभीर को कंगारुओं ने अपनी स्लेजिंग का शिकार बनाया, खासकर ऑल राउंडर शेन वॉटसन ने.
गौतम गंभीर ने 58 टेस्ट मैचों की 104 पारियों में 4154 रन बनाए हैं. गौतम गंभीर ने इस दौरान 9 शतक और 22 अर्धशतक जड़े. गौतम गंभीर ने 147 वनडे मैचों में 5238 रन बनाए, जिसमें 11 शतक और 34 अर्धशतक शामिल हैं. गंभीर ने 37 टी20 मैचों में 7 अर्धशतक की मदद से 932 रन बनाए.