नई दिल्ली: शुक्रवार को शेयर मार्केट में जबरदस्त तेजी आई। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों ने ऑल टाइम हाई का रेकॉर्ड बनाया। काफी शेयरों ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया। इन्हीं में मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर भी शामिल है
इस शेयर में शुक्रवार को करीब 11 फीसदी की तेजी आई। दिन में यह तेजी 12 फीसदी तक आ गई थी। लेकिन बाद में बाजार बंद होने के दौरान इसमें कुछ गिरावट आई। फिर भी इस शेयर ने निवेशकों को एक ही दिन में करीब 11 फीसदी का मुनाफा दे दिया।
रिलायंस इंफ्रा ने अपने कर्ज को काफी हद तक कम कर दिया है। ऐसे में कंपनी का फोकस अपने कारोबार को बढ़ाने पर है। इसके लिए कंपनी 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड जुटाने जा रही है।

कंपनी ने हाल ही में कहा था कि उसका कर्ज घटकर 475 करोड़ रुपये पर आ चुका है। वहीं कंपनी की नेटवर्थ अभी 12.54 हजार करोड़ रुपये है। ऐसे में देखा जाए तो कंपनी कर्ज मुक्त होने के बेहद करीब है।
कंपनी के शेयर इन 5 कारोबारी दिनों (सोमवार से शुक्रवार) में करीब 48 फीसदी उछल गए हैं। ऐसे में देखा जाए तो इसने निवेशकों को मात्र 5 दिनों में ही मालामाल बना दिया है। वहीं कंपनी ने एक साल में भी जबरदस्त रिटर्न दिया है।