Thick Brush Stroke

कक्षा 9वीं: 18,830 में से 9,263 बच्चे पास इस बार कक्षा 9वीं में कुल 18,830 बच्चों ने तिमाही परीक्षा दी, जिसमें से 9,263 बच्चे पास हुए। ए-प्लस ग्रेड में 368, ए ग्रेड में 603, बी में 1,983, सी में 3,693, डी में 2,616, ई-1 में 5,673 और ई-2 ग्रेड में 3,894 बच्चे रहे। ज्यादातर बच्चों का अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषय का परिणाम खराब रहा।

Thick Brush Stroke

कक्षा 10वीं: 12,932 में से 7,515 बच्चे पास कक्षा 10वीं की तिमाही परीक्षा में कुल 12,932 बच्चे शामिल हुए, जिनमें से 7,515 बच्चे उत्तीर्ण हुए। ए-प्लस ग्रेड में 420, ए में 638, सी में 2,909, डी में 1,719, ई-1 में 3,966 और ई-2 में 1,451 बच्चे आए। इसमें भी गणित, संस्कृत, विज्ञान और अंग्रेजी विषय का परिणाम खराब रहा।

Thick Brush Stroke

कक्षा 11वीं: 8,355 में से 5,128 बच्चे पास कक्षा 11वीं में कला संकाय के कुल 8,355 बच्चों में से 5,128 बच्चे पास हुए। वाणिज्य में 424 में से 277, कृषि में 421 में से 277, विज्ञान में 2,526 में से 2,006 और गृह विज्ञान में 88 में से 75 बच्चे पास हुए।

Thick Brush Stroke

कक्षा 12वीं: 5,624 में से 3,528 बच्चे पास कक्षा 12वीं में कला संकाय में 5,624 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 3,528 बच्चे पास हुए। ए ग्रेड में केवल 115 बच्चे ही आए। वाणिज्य में 307 में से 208, कृषि में 150 में से 138, विज्ञान में 3,155 में से 2,453 और गृह विज्ञान में 11 में से 9 बच्चे पास हुए।

Thick Brush Stroke

सरकार कर रही है छलावा अतिथि शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर राय ने बताया कि अतिथि शिक्षकों की वजह से ही अभी तक जिले का परिणाम बेहतर आता था। इस बार बिना पोर्टल अपडेट किए चार महीने बाद नियुक्ति आदेश जारी किए गए।

Thick Brush Stroke

अतिरिक्त कक्षाएं लगवाई जा रही हैं जिला शिक्षा अधिकारी एसके नेमा ने कहा कि तिमाही परीक्षा में कमजोर बच्चों के लिए निदानात्मक कक्षाओं की व्यवस्था की जा रही है। डी और ई ग्रेड के बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगवाई जा रही हैं।