मेष साप्ताहिक राशिफल : समस्याओं का समाधान खोज पाएंगे

मेष राशि वाले अक्टूबर के इस पूरे सप्ताह सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। धैर्य और विवेक से समस्याओं का समाधान ढूंढ पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में अटके हुए काम किसी महिला मित्र के सहयोग से पूरे होंगे। व्यापार में धन संबंधी चिंता दूर होगी।  

वृषभ साप्ताहिक राशिफल : वरिष्ठ या शुभचिंतक की सलाह अवश्य लें

वृष राशि वालों को अक्टूबर के इस सप्ताह अपने आसपास आलस्य को नहीं भटकने देना चाहिए, नहीं तो जो सफलता हाथ लगी है, वह आपसे दूर जा सकती है। रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो सोच समझकर फैसला लें। 

मिथुन साप्ताहिक राशिफल : लव लाइफ में मजबूती आएगी

मिथुन राशि के जो काम पिछले कई सप्ताह से अटके हुए थे, वे अक्टूबर के इस सप्ताह अचानक पूरे होते हुए नजर आएंगे। वरिष्ठों के सहयोग से कार्यक्षेत्र से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा होगी। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी।  

कर्क साप्ताहिक राशिफल : वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना न भूलें

कर्क राशि वाले अक्टूबर के इस सप्ताह कोई भी कार्य बिना योजना के ना करें, अन्यथा परिणाम में निराशा हाथ लग सकती है। कार्यक्षेत्र में पूरी लगन से काम लें, नहीं तो किसी भी तरह की लापरवाही या गलती आप पर भारी पड़ सकती है। करियर और बिजनस से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले अपने शुभचिंतकों या वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेना न भूलें। 

सिंह साप्ताहिक राशिफल : दूसरों के बहकावे में आने से बचें

अक्टूबर के इस सप्ताह सिंह राशि वाले स्वास्थ्य हो या संबंध किसी की उपेक्षा ना करें, दोनों की लापरवाही आपको महंगी पड़ सकती है। पुराने रोग एक बार फिर उभर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। दूसरों के बहकावे में आने की बजाय अपने विवेक से काम लेना होगा। नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है।  

कन्या साप्ताहिक राशिफल : संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा

कन्या राशि वालों ने सपने में कोई विशेष कार्य देखा है तो सप्ताह की शुरुआत में आपको थोड़ी निराशा हो सकती है। हालांकि, आपको यह समझना होगा कि जीवन सिर्फ इसलिए समाप्त नहीं हो जाता है क्योंकि कोई योजना या कोई सपना पूरा नहीं होता है, असफलता को पीछे छोड़ दें और आगे बढ़ें, क्योंकि एक उज्ज्वल भविष्य आपका इंतजार कर रहा है।  

तुला साप्ताहिक राशिफल : रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे

तुला राशि वालों को अक्टूबर के इस सप्ताह मनोबल को किसी भी तरह से कम नहीं होने देना चाहिए। किसी के बहकावे में न आकर पूरी तरह से अपने लक्ष्य पर ध्यान दें, सफलता अवश्य मिलेगी। कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। 

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल : आप काफी आराम के मूड में रहेंगे

वृश्चिक राशि वालों के लिए अक्टूबर का यह सप्ताह काफी मौज-मस्ती वाला रहने वाला है। पूरे सप्ताह आप काफी आराम के मूड में रहेंगे। दोस्तों और शुभचिंतकों के सहयोग से आपके सभी काम आसानी से पूरे होते नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में अधीनस्थों का पूरा सहयोग मिलेगा। सीनियर्स आपके काम की तारीफ करेंगे। 

धनु साप्ताहिक राशिफल : भाग्य का पूरा साथ मिलेगा

अक्टूबर के इस सप्ताह की शुरुआत धनु राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाली है। इस दौरान आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि किसी बात को लेकर आपके संबंध किसी से बिगड़ गए थे तो किसी मध्यस्थ की मदद से आप एक बार फिर पटरी पर आ जाएंगे।  

मकर साप्ताहिक राशिफल : नई योजना में सोच समझकर निवेश करें

मकर राशि वालों को अक्टूबर के इस सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य और रिश्तों को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। परिजनों के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। विद्यार्थियों और युवाओं का मन लक्ष्य से भटक सकता है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। 

कुंभ साप्ताहिक राशिफल : नए प्रोजेक्ट पर काम करने की कोशिश करेंगे

कुंभ राशि वालों के लिए अक्टूबर के इस सप्ताह की शुरुआत कामकाज में बाधाओं के साथ हो सकती है, लेकिन आप धैर्य और संयम बनाए रखकर उन्हें दूर करने में सफल रहेंगे। इस दौरान आप अपनी क्षमता और प्रतिभा का आकलन करने की कोशिश करेंगे। करियर और व्यापार के लिहाज से यह सप्ताह मध्यम रहने वाला है। 

मीन साप्ताहिक राशिफल : किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचें

मीन राशि वालों को अक्टूबर के इस सप्ताह वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो बनते बनते काम बिगड़ेंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा खासकर घरेलू विवाद निपटाते समय। अगर आपके रिश्तेदार आपकी बात का समर्थन नहीं करते हैं, तो किसी भी तरह से उनसे नाराज न हों