इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये हादसा गोवा में हुआ है दावा किया जा रहा है कि इस हादसे में 23 लोगों के शव बरामद हुए हैं जबकि 40 लोगों को बचा लिया गया है। इसके अलावा 64 लोगों के लापता होने का भी दावा है। ये भी दावा किया जा रहा है कि ओवरलोडिंग के कारण यात्रियों से भरी से नाव डूब गई।  

राणा संघा - रफसीसेलर (@Sangha2Bs) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “आज गोवा में ओवरलोड स्टीमर बोट का एक्सीडेंट हुआ। 40 लोगों को बचाया गया, 64 लापता हैं और 23 शव बरामद हुए। बोट मालिक के लालच के कारण यह दुर्घटना हुई।” 

वीआर गंटी (@GantiVr) नाम के एक और एक्स यूजर ने लिखा “गोवा में आज हुई दुर्घटना में 23 शव बरामद हुए, 40 लोगों को बचाया गया और 64 लापता हैं। नाव मालिक का लालच, ओवरलोडिंग और यात्रियों का अति आत्मविश्वास। बहुत दुखद, दुखद।” 

क्राफ्ट ऑल इन वन नाम के एक यूट्यूब चैनल ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “गोवा में आज दुर्घटना 23 शव बरामद 40 लोगों को बचाया गया 64 लापता नाव मालिक ओवरलोडिंग में” वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने खबर के दावे से जुड़े कीवर्ड को गूगल पर सर्च किया। गोवा में नाव हादसे से जुड़ी हाल फिलहाल की कोई खबर हमें इंटरनेट पर नहीं मिली। 

2 अक्तूबर को छापी इस खबर में प्रांतीय गवर्नर के हवाले से बताया गया कि कांगो की किवु झील में नाव पलटने से 78 लोग डूब गए। इसमें आगे बताया गया कि एक प्रांतीय गवर्नर के अनुसार पूर्वी कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में किवु झील में गुरुवार को 278 यात्रियों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से कम से कम 78 लोग डूब गए। 

आगे और अधिक पड़ताल करने पर हमें एक और न्यूज एजेंसी एसोसिएट प्रेस के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो मिला। इस वीडियो को 04 अक्तूबर को पोस्ट किया गया था। वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा था “एक प्रत्यक्षदर्शी द्वारा बनाए गए फुटेज में वह क्षण दिखाया गया है जब डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में किवु झील पर एक भीड़भाड़ वाली नाव पलट गई, जिसमें कम से कम 78 लोग मारे गए।